मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

आंगन मिलन सेवा अभियान में बच्चों को स्वच्छता व पोषण की जानकारी

सामूहिक प्रयासों से ही आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है... बरखा कुमरावत रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo…

आंगन मिलन सेवा अभियान में बच्चों को स्वच्छता व पोषण की जानकारी
WhatsApp Facebook

सामूहिक प्रयासों से ही आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है… बरखा कुमरावत

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य “हर आंगनवाड़ी केंद्र बनेगा पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र” की भावना को साकार करते हुए बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण के प्रति जागरूक करना है।

इसी क्रम में 29 सितंबर को वार्ड क्रमांक 11 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ सहयोगिनी समिति की अध्यक्ष श्रीमती बरखा कुमरावत ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और संतुलित पोषण का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, संस्कार और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करने वाला केंद्र है।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे बच्चों के खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा घर में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बच्चों के आहार में शामिल करें। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही हाथ धोने, आसपास स्वच्छता रखने, साफ पानी पीने और पौष्टिक भोजन करने की आदत विकसित करना जरूरी है। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र और परिवार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। बच्चों को फल वितरित कर पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमला बड़ोदिया ने बच्चों को स्वच्छता एवं शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। वहीं महिलाओं को स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार तथा बच्चों की वृद्धि एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, वार्ड के रहवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी केंद्र सहायिका वंदना सोनी ने आभार माना।