संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा / जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आबकारी वृत्त सौंसर द्वारा ग्राम गोडीवढोना डेम क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के पास पन्नियों में हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए एकत्रित लगभग 1700 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई।
उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी कु. भारती गौंड सहित आरक्षक जितेंद्र धुर्वे, उत्कर्ष ठाकरे एवं भावना हेड़ाऊ उपस्थित रहे।
