स्लग — अगर जाटों का इतना ही मान गिरा है तो जाट उन लाठियां का बदला कब लेंगे जब हाथरस में निहत्ते जयंत चौधरी पर पड़ी थी इसमें लाठियां ज्यादा बड़ी है या फिर बयान ज्यादा बड़ा है — राकेश पजापति राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी
एंकर — 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति शामली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों के साथ जनसंवाद और बैठकें कीं। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. राकेश प्रजापति ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए और समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान चलाई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से संवाद किया।
वीओ — दरअसल, समाजवादी पार्टी की ओर से 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर डॉ. राकेश प्रजापति को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और मेरठ में प्रजापति समाज के बीच संवाद के लिए भेजे जाने की बात कही गई। शामली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज से जुड़े लोगों की कई हत्याओं के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बड़े दावे करती है, लेकिन उनके मुताबिक प्रजापति समाज से जुड़े मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बागपत के बासी गांव और अमरोहा के सुधांशु प्रजापति हत्याकांड का भी जिक्र किया। साथ ही समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार में प्रजापति समाज को मिले प्रतिनिधित्व और योजनाओं को गिनाया। उन्होंने 102, 108 एंबुलेंस सेवा, कन्या विद्याधन और अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा सरकार ने समाज के हित में काम किया।
डॉ. राकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में समाज के हित में काम करना चाहती है तो इस मांग पर निर्णय लिया जाना चाहिए। वहीं, मुख्यमंत्री को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने सरकार की नीतियों और शिक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम मुद्दों की राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि यह उनका राजनीतिक आरोप है।
जाट समाज की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जाट समाज में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने हरेंद्र मलिक संांसद और पंकज मलिक विधायक का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और जाट समाज के बीच राजनीतिक संबंध रहे हैं। आरएलडी के साथ गठबंधन और आगामी चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार परिस्थितियां अलग हैं और चुनाव में स्थिति स्पष्ट होगी। जो बयान था मैं उसे बयान पर इसलिए नहीं जाना चाहता हूं कि चवन्नी वाला बयान खुद Jayant चौधरी ने खुद दिया था केवल अखिलेश यादव जी ने तो उसे पोर्ट किया था अगर जाटों का इतना ही मान गिरा है तो जाट उसे लाठियां का बदला कब लेंगे जब हाथरस में निहत्ते जयंत चौधरी पर पड़ी थी इसमें लाठियां ज्यादा बड़ी है या फिर बयान ज्यादा बड़ा है
बाइट — डॉ. राकेश प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी
कुल मिलाकर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जनसंवाद बढ़ा दिया है। शामली में डॉ. राकेश प्रजापति का दौरा भी इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।