मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
विनोद सहानी के घर पहुंचेंगे चंद्रशेखर आजाद गोंडा में प्रशासन अलर्टहमीरपुर :तालाब में डूबा मजदूर, ग्रामीणों ने बचाई जान, पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचा युवक, हालत गंभीर होने पर हमीरपुर रेफरजनता दल यूनाइटेड अब उत्तर प्रदेश में भी पांव जमाने की कर रही है पूरी तैयारी ।।लुन्हेरा बुजुर्ग की पहाड़ी में 20 फीट तक लंबे प्राकृतिक पत्थरजौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyoverविनोद सहानी के घर पहुंचेंगे चंद्रशेखर आजाद गोंडा में प्रशासन अलर्टहमीरपुर :तालाब में डूबा मजदूर, ग्रामीणों ने बचाई जान, पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचा युवक, हालत गंभीर होने पर हमीरपुर रेफरजनता दल यूनाइटेड अब उत्तर प्रदेश में भी पांव जमाने की कर रही है पूरी तैयारी ।।लुन्हेरा बुजुर्ग की पहाड़ी में 20 फीट तक लंबे प्राकृतिक पत्थरजौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyover
Shamliउत्तर प्रदेशक्राइम

कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप और मैसेंजर के जरिए जान से मारने की धमकी

शामली में सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गढ़ीपुख्ता और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी महिला को…

WhatsApp Facebook

शामली में सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गढ़ीपुख्ता और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी महिला को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर आरोप है कि उसने खुद को कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप और मैसेंजर के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। शामली के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव जखेड़ी निवासी मुकुल चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी थी।

शिकायत के मुताबिक, अज्ञात आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप और मैसेंजर के जरिए जान से मारने की धमकी दी। फोन पर आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस, साइबर क्राइम थाना और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला तक पहुंच बनाई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिन्दु देवी पत्नी नन्दजी, निवासी बी-8 विजय नगर, करतारपुरा अजमेर रोड, थाना महेश नगर, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है और करीब एक वर्ष पहले अपने पति नन्दजी के साथ जयपुर आई थी।

वह पिछले करीब आठ वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी और अपने बच्चों के साथ जयपुर में रह रही है। पुलिस के अनुसार, न्यूज रिपोर्टिंग के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से जुड़ी बातों को लेकर हुई पूछताछ के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।