मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदितबोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
Alirajpurदेशमध्य प्रदेश

आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की बीजेपी किसान मोर्चा ने

दीपक शर्मा संवाददाता आलीराजपुर:- भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार, उदयगढ़ को सौंपा ज्ञापन उदयगढ़:- जिले में इस वर्ष वर्षा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई…

आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की बीजेपी किसान मोर्चा ने
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा संवाददाता
आलीराजपुर:- भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार, उदयगढ़ को सौंपा ज्ञापन

उदयगढ़:- जिले में इस वर्ष वर्षा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। पर्याप्त एवं समय पर बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। खेतों में फसलें सूखने की स्थिति में हैं, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार, उदयगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने सहित विभिन्न राहत उपाय किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्षा की कमी के कारण कृषि कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ पशुओं के लिए चारा एवं पेयजल की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रभावित किसानों को तत्काल सरकारी राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री से की गईं 9 प्रमुख मांगें
1. जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।
2. प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराया जाए।
3. किसानों को फसल क्षति के अनुसार उचित मुआवजा एवं राहत राशि प्रदान की जाए।
4. किसानों के कृषि ऋण की वसूली एवं ब्याज में राहत प्रदान की जाए।
5. आवश्यकतानुसार बिजली बिल एवं अन्य कृषि संबंधी देयकों में राहत दी जाए।
6. पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए।
7. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए टैंकर एवं अन्य वैकल्पिक जल व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
8. किसानों को आगामी फसल के लिए बीज, खाद एवं अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान की जाए।
9. शासन द्वारा संचालित सूखा राहत एवं आपदा संबंधी योजनाओं का लाभ सभी पात्र प्रभावित किसानों तक शीघ्र पहुंचाया जाए।
भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि जनहित एवं किसान हित में इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर तत्काल राहत पैकेज जारी किया जाए, ताकि संकट की घड़ी में किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को आवश्यक सहायता मिल सके।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान मांगीलाल चौहान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ठाकुरसिंह अजनार जिला पंचायत सदस्य राजू मुवेल जिला महामंत्री श्रीमान विद्या नलवाया जनपद अध्यक्ष कन्हैया नलवाया राजू मेड़ा जनपद सदस्य प्रकाश जमरा मानसिंह मोर्य सुरेश राजू भयड़िया निर्भय सिंह श्रीमती नहजु अजनार पप्पू मेड़ा राहुल गेहलोत जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग दिनेश रावत थांदला राजेश चौहान, खण्डालाराव एवं दिनेश सिंगाड़ सहित भाजपा किसान मोर्चा एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन का वाचन राजू मुवेल द्वारा किया गया।
यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह जमरा ने दी।