मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविरहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर
Alirajpurदेशमध्य प्रदेश

जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दीपक शर्मा संवाददाता युवाओं को नशे से दूरी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किया प्रेरित* *आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कनवाड़ा क्षेत्र में आयोजित शिविर…

जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा संवाददाता
युवाओं को नशे से दूरी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किया प्रेरित*

*आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कनवाड़ा क्षेत्र में आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी से क्षेत्रीय भाषा का उपयोग कर , राम-राम कर अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि शासन आपके द्वार आकर आपकी समस्या का समाधान कर रही है ,किसी कारणवश सरकार की योजनाओं का लाभ किसी पात्र व्यक्ति को नहीं मिल रहा है तो वह शिविर में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उसकी समस्या का निराकरण किया जा सके। कनवाड़ा के आसपास के आठ गांवों की समस्याओं का शिविर में मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा समस्याओं का एक माह में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
मंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे छोटे-छोटे व्यवसाय एवं उद्योग संचालित कर परिवार को सशक्त बना रही हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से कृषि एवं पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर अपनी आय बढ़ाने की योजनाएं बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास निर्माण का कार्य प्रचलित है। किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, गरीबों को निःशुल्क राशन तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खेती के लिए आवश्यक खाद एवं आर्थिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मंत्री श्री चौहान ने युवाओं से नशे से दूर रहने, बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा मोबाइल के अनावश्यक उपयोग को कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महंगी वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय धन का उपयोग व्यवसाय एवं रोजगार बढ़ाने में किया जाए। उन्होंने बताया कि जोबट क्षेत्र में भी जल्द ही नर्मदा का पानी पहुंचने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा ,
उन्होंने ग्रामीण को सूचित करते हुए बताया है कि उन्होंने बारिश की स्थिति से प्रदेश सरकार को अवगत कराया गया है बहुत जल्द शासन द्वारा जिले के किसानों को राहत दी जाएगी |
इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बागवानी विकास मिशन एवं यंत्रीकरण योजना के तहत महिला कृषक वेस्ती बाई को छोटे ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। साथ ही 39 महिला समूहों को 6 करोड़ रुपये से अधिक के चेक वितरित किए गए।
इस शिविर में योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के 107, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22, उद्यानिकी विभाग के 16, कृषि विभाग के 08, खण्ड स्त्रोत कार्यालय के 04, खाद्य विभाग के 260, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1022, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 20, पीएचई विभाग के 37, महिला एवं बाल विकास विभाग के 20, राजस्व विभाग के 279, विद्युत विभाग के 21, श्रम विभाग के 59, सामाजिक न्याय विभाग के 229 तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के 05 एवं स्वास्थ्य विभाग के 397 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 2506 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1879 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
शिविर में कलेक्टर नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास, सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।