मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदितबोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
Alirajpurदेशमध्य प्रदेश

आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षण

स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई और स्वच्छता पर दिया जोर दीपक शर्मा संवाददाता आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने…

आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षण
WhatsApp Facebook

स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई और स्वच्छता पर दिया जोर
दीपक शर्मा संवाददाता
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने बेटवासा स्थित मॉडर्न स्कूल, कोसदुना आंगनवाड़ी केंद्र, कनवाड़ा स्थित उचित मूल्य दुकान सहित सहकारी साख संस्था एवं पशु औषधि केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेटवासा स्थित मॉडर्न स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर माथुर ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने तथा अपने लक्ष्य के अनुरूप विषयों पर विशेष ध्यान देकर मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत जरूरी है।

साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित प्राचार्य को शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने तथा आवश्यक प्रविष्टियों को संबंधित दस्तावेजों में नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित पंजी, लेखा शाखा एवं स्थापना शाखा का भी निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी में बच्चों से संवाद कर पोषण का दिया संदेश
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कोसदुना स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

यहां उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों से आत्मीयता से संवाद करते हुए उन्हें कविता सुनाई तथा खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि पोषण माह के अंतर्गत बच्चों की माताओं को पोषणयुक्त विभिन्न व्यंजनों एवं संतुलित आहार की जानकारी दी जाए, ताकि बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र के साथ-साथ घर पर भी पौष्टिक एवं पोषणयुक्त आहार मिल सके। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने कनवाड़ा स्थित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विक्रेता को हितग्राहियों को गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न, विशेष रूप से अच्छी गुणवत्ता के चावल का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ताहीन खाद्यान्न का वितरण किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए तथा यदि कोई सामग्री गुणवत्ताहीन पाई जाती है तो उसे वापस कर गुणवत्तायुक्त सामग्री का ही वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सहकारी साख संस्था एवं पशु औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों एवं सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।