मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

बिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश

डिंडौरी जनपद मुख्यालय ग्राम पड़रिया में 31 अगस्त 2026 को विद्युत ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की शिकायत ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया से की गई थी। ग्रामीणों ने…

बिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

डिंडौरी जनपद मुख्यालय ग्राम पड़रिया में 31 अगस्त 2026 को विद्युत ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की शिकायत ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया से की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्थापित करते समय विद्युत खंभों को गिट्टी एवं सीमेंट का बेसमेंट तैयार किए बिना केवल गड्ढे में गाड़कर खड़ा किया गया था और इसी पर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर 01 सितंबर 2026 को ग्राम बजाग रैयत पड़रिया में तहसीलदार बजाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग एवं विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता की उपस्थिति में मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए सीमेंट के खंभे लगाए गए थे, लेकिन खंभों को मजबूती देने के लिए सीमेंट का बेसमेंट तैयार नहीं किया गया था। खंभों को मात्र जमीन में गाड़कर खड़ा किया गया था। पर्याप्त बेसमेंट नहीं होने के कारण खंभे टूटकर गिर गए और ट्रांसफार्मर भी गिर गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि नहीं हुई।

जांच के दौरान कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित मेसर्स जे.आर.डी. स्मार्ट सॉलूशन, ए-क्लास इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर सिंगरौली के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग को बाधित विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने तथा ट्रांसफार्मर को सुरक्षित एवं नियमानुसार स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।