A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअमरेलीअशोक नगरआगरइन्दौरउज्जैनउत्तर प्रदेशउत्तराखंडउमरियाओढीशाकटनीकपूरथलाकबीरधाम (कवर्धा)कर्नाटककर्नाटकाकांकेरकानपुरकानपूरकिशनगंजकोंडागांवकोरबाकोरियाक्राइमक्रिकेटखरगोनखेलगढ़वागरियाबंदगाज़ियाबादगाजीपुरगुजरातगुमलागोंडागोरखपुरगोरेला पेंड्राचन्दौलीचित्त्तोरगढ़चित्रकूटछत्तीसगढ़जगदलपुरजमशेदपुरजशपुरजालौनजौनपुरझारखंडझारसुगड़ाझांसीतमिलनाडु तेलंगनादन्तेवाड़ादरभंगादाहोददेशधमतारीधार्मिकधोलपुरनई दिल्लीपंजाबपूर्णियापेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )प्रताप गढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादबदायूँबरेलीबलरामपुरबलियाबलौदा बाजारबस्तरबस्तीबहराइचबाराबंकीबिजनोरबिहारबुलंदशहरबेगुसरायबेतियाभाबुआभोंगीरमथुरामधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमहासमुंदमहुवामहोबामहोबामाऊमीरजापुरमुरादाबादमेरठमैनपुरीयमुनानगरराजस्थानराम मंदिर अयोध्यारामगढ़रायगढ़रायपुररायबरेलीरेवारीलखनऊलखीमपुरलखीमपुर खीरीलुधियानावडोदराशामलीशाहजहाँपुरशिमलाश्रावस्तीसरायकेलासारनसास नगरसिद्धार्थनगर सीतापुरसीतामणिसीवानसूरतसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहरदोलहरिद्वारहरियाणाहापुरहिमाचल प्रदेश

24 घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली NHAI की पोल: ओवरब्रिज के नीचे समंदर, वाराणसी-मीरजापुर हाईवे पर लगभग 10 किमी लंबा महाजाम, हजारों वाहन फंसे

Oplus_131072


चुनार, मिर्जापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज ही यमदूत बन गया है। चुनार क्षेत्र के पिरल्लीपुर पावर हाउस के पास बने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है, जिससे पूरा हाईवे तालाब में तब्दील हो गया है।

Related Articles

*हाईवे नहीं, तालाब है ये!*
ओवरब्रिज के नीचे जलभराव इतना भयानक है कि छोटे वाहन बुरी तरह से लगभग आधा डूब जा रहे हैं। कार, बाइक और ऑटो के इंजन पानी में बंद हो रहे है। आलम यह है कि दुमदुमा से मीरजापुर की तरफ लगभग 4 किलोमीटर तक और दूसरी तरफ पिरल्लीपुर से वाराणसी की तरफ भी 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। हजारों यात्री, बच्चे, महिलाएं और मरीज जाम में फंसे कराह रहे हैं।

भारी ट्रक और बस चालक जान जोखिम में डालकर अपने वाहनों को पानी से निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छोटे चार पहिया वाहन असहाय होकर बीच सड़क में ही खड़े हैं।

NHAI और जिम्मेदार प्रशासन गहरी नींद में*
सबसे बड़ी लापरवाही NHAI की है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज के नीचे पानी निकासी का कोई इंतजाम ही नहीं किया गया। हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन विभाग आंख मूंदे बैठा है।

गुस्साए स्थानीय लोगों और जाम में फंसे यात्रियों ने कहा कि अगर जल्द पानी नहीं निकाला गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जिलाधिकारी मिर्जापुर से तत्काल हस्तक्षेप कर ओवरब्रिज के नीचे से पानी निकालने और यातायात सामान्य कराने की मांग की है।

Show More
Back to top button