अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजस्थान
Trending

शासकीय शिक्षक पर सरेराह रोककर अभद्रता करने और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप

जिला – सूरजपुर

सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। उमापुर की रहने वाली एक महिला ने एक शासकीय शिक्षक पर सरेराह रोककर अभद्रता करने और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, घटना 27 जुलाई की शाम की है। महिला अपनी गोद में बच्ची को लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान शिक्षक रामसुभगत यादव ने कथित तौर पर उसे रास्ते में रोककर हाथ-बांह पकड़ने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया हैं l

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर कई दिनों तक थाना चांदनी के चक्कर लगाने के बावजूद भी थाना प्रभारी महोदय ने पीड़िता का शिकायत दर्ज़ नहीं किया। इसके बाद पीड़िता ने परेशान हो कर अब उसने सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

वहीं आरोपी शिक्षक से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने महिला को ठीक से नहीं जानने की बात कही और बयान देने की बात कही, लेकिन बाद में उनका विस्तृत पक्ष नहीं मिल सका।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। आरोपी का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

बाइट 1 पीड़िता श्रीमती सुषमा यादव

बाइट 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन सूरजपुर

Show More
Back to top button