उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजस्थान
Trending
शिक्षको के द्वारा टाई बेल्ट पर चल रहीं स्कूल में धड़ल्ले से वसूली
- यह मामला सुरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत मायापुर 2 का मामला है जहां शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षक शिक्षिका के द्वारा बच्चो से टाई बेल्ट के नाम पर किसी से 30 किसी से 50 और किसी से 100 रूपए तक लेने के कथित आरोप वीडियो के रूप में बच्चों का बयान हैं और यह वसूली पिछले साल भी किया गया था जिसमे हमारी टीम मौके पर जब बात चीत करने का प्रयास किया तो वहां के शिक्षक और शिक्षिका के द्वारा बच्चो को बहला फुसलाकर बोलने को कहा की हम अपने मन से पैसा दिए हैं हालाकि कुछ बच्चों ने टाई और बेल्ट भी मौके पर पहन रखा था अब सवाल खड़ा होता यह है की जब प्रशासन के दिशा निर्देश में शासकीय माध्यमिक शालाओ में टाई और बेल्ट हैं ही नहीं तो अपने मनमानी तरीके से बच्चों से 30 ,50 और 100 रूपए फीस या अनावश्यक वसूली करने की क्या जरूरत जबकि हमारे टीम के द्वारा कई बार मायापुर 2 के स्कूली मामलो में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मन्नू धुर्वे जी को अवगत कराया गया था जिसमें की संस्था पर कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई थी इसके बावजूद भी शिक्षको की लापरवाही साफ़ साफ़ दिखाई दे रही हैं जिसमें जिला उच्च और विकासखंड के जिम्मेदार शिक्षा अधिकारियों से अपील हैं की इस मामले को जल्द से जल्द संज्ञान में ले और इन मनमानी तरीके से संस्था को चलाने वाले शिक्षिका और शिक्षक पर स्पष्टीकरण जारी की जाए और संस्था का निरीक्षण किया जाए l



