A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

नकुल नाथ ने ऐसा क्या कहा की तिलमिला उठे भाजपाई पढ़ें पूरी खबर

नकुलनाथ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस को विजय दिलाने हेतु मांगा आशीर्वाद। ग्राम हनोतिया के उमरघोड़ में आज नकुलनाथ जनसभा संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा मणिपुर से लेकर मध्यप्रदेश तक किस्से सुनने को मिलते है।

किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के नेता भोले-भाले आदिवासियों पर अत्याचार करती है। कांग्रेस पार्टी आपका हक अधिकार ओर आरक्षण कभी छिनने नही देंगी। आदिवासी होने के नाते अपना मान सम्मान ओर भविष्य सुरक्षित रखना चाहते है तो कांग्रेस पार्टी का साथ दिजीए।

कांग्रेस ने आदिवासियों को मान-सम्मान और सुरक्षा दी है। किसान वर्ग के साथ अन्याय किया है। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दूगनी करेंगे लेकिन आज किसानों की आय आधी हो गई है।

इन्होंने वादा किया था समर्थन मूल्य का 2700 रुपए में गेहूं खरीदेंगे इसलिए सच्चाई का साथ दें इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुनील उइके पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, रियाजुद्दीन सिद्दीकी,अरुण साहू, सरपंच राजकुमारी आहके, शंकर कुमरे,पाल सिंह,सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!