A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल

टिहरी बांध के जलाश्य से 45 दिन पानी रहेगा बंद

टिहरी बांध के जलाश्य से 45 दिन पानी रहेगा बंद

एक हजार मेगावाट की क्षमता का टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट परियोजना से हरिद्वार और देवबंद चैनल के माध्यम से गंदवेड़ा संगम के पास पूर्वी यमुना नहर में आकर गिरती है। देवबंद चैनल के माध्यम से पूर्वी यमुना नहर का पानी शामली, बागपत, लोनी गाजियाबाद तक पहुंचता है। देवबंद चैनल से प्रतिदिन पूर्वी यमुना नहर को 1100 क्यूसेक पानी मिल रहा है। एक हजार मेगावाट की क्षमता का टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट परि योजना में मरम्मत कार्य चलने से आगामी 15 मई से लेकर 30 जून तक 45 दिन तक हरिद्वार से देवबंद चैनल के माध्यम से मिलने वाला 1100 क्यूसेक पानी पूर्वी यमुना नहर को नहीं मिल पाएगा। 18 जून को गंगा दशहरा में गंदेवड़ा संगम में श्रद्धालु स्नान नहीं कर पाएगा। शामली, बागपत, गाजियाबाद जिले के हजारों छोटे मझौले किसान पूर्वी यमुना नहर के पानी की सिचाई पर आधारित है। किसानों को प्राइवेट और सरकारी बिजली के नलकूपों से अपनी फसलों को सिंचाई करनी होगी।पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट परियोजना मे मरम्मत कार्य आगामी 15 मई से लेकर 30 जून तक देवबंद चैनल के माध्यम से पूर्वी यमुना नहर के रजबहे, माइनरों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी

शामली। एक हजार मेगावाट की क्षमता का टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट परियोजना में मरम्मत कार्य चलने से आगामी 45 दिन तक नहरों व रजबहों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। टिहरी बांध से हरिद्वार और देवबंद चैनल से पूर्वी यमुना नहर में आने वाला गंगा का पानी नहीं आ पाएगा। पूर्वी यमुना नहर से शामली, बागपत, और गाजियाबाद जिलों के नहरों- रजबहों और माइनरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गन्ना, धान, ज्वार की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा।

टिहरी गढ़वाल

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!