A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं-सदगुरु

ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत अजय क्रांतिकारी ने दिलाई मतदान की शपथ।

मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं-सदगुरु

ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत अजय क्रांतिकारी ने दिलाई मतदान की शपथ।

प्रतापगढ़ । ॐ सदगुरु दत्तात्रेय सेवा संस्थान द्वारा शनिदेव धाम में आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम के तहत लोगों को हरित मतदान हेतु किया गया जागरुक।

ॐ सदगुरु दत्तात्रेय सेवा संस्थान द्वारा शनिदेव धाम में मानव सेवा महाभियान के तहत सदगुरु श्री लक्ष्मी कांत तिवारी(गुरुजी) के निर्देश पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धालुओं की सेवा का कार्य किया गया।संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पूरे मेला क्षेत्र में 500 से अधिक लोगों को उनके पास जा जाकर शरबत पिलाया और मानव सेवा का संदेश दिया।शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सदगुरु लक्ष्मी कांत तिवारी (गुरुजी) ने कहा कि ईश्वर ने हमें धरती पर मानव बनाकर इस लिए भेजा है कि हम एक दूसरे के काम आ सके और लोगों मदद कर सकें।तभी जीवन की सार्थकता है।उन्होंने कहा कि दुनिया में मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे पर्यावरण सेना प्रमुख एवं स्वीप के ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी ने लोगों से संवाद कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान और उसके बाद पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रीन वोटिंग अभियान के संयोजक यूथ ब्रांड एम्बेसडर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार भी है और राष्ट्रीय कर्तव्य भी।हमें मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शतप्रतिशत मतदान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए एक एक पेड़ भी लगाएं जिससे धरती का पर्यावरण संतुलित बना रहे।

इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी को शत प्रतिशत एवं हरित मतदान करने की शपथ दिलाई।                                                    इस मौके पर डा.राम सुंदर प्रजापति,फूलचंद्र शर्मा,सुरेंद्र मणि,नीरज तिवारी,संतोष तिवारी,संतोष मिश्रा,बच्चा दुबे, प्रमोद कुमार, हरि मंगल सिंह एवं नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!