A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

जस्टिस सत्येंद्र सिंह को बनाया गया मप्र का लोकायुक्त

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में तबादलों को दौर चल रहा है। शनिवार को कई आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए है, लेकिन अब खबर आ रही है कि, न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश के ने लोकायुक्त नियुक्त किए गए हैं

  • 2024
      2

प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य रहे न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सत्येंद्र कुमार सिंह पिछले वर्ष ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह मप्र हाई कोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके हैं।भोपाल जिला न्यायालय में भी वह एडीजे के पद पर रहे है नियमानुसार कार्यकाल पूरा होने के बाद भी जब तक नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती वर्तमान लोकायुक्त का ही कार्यकाल अपने आप बढ़ जाता है। इसे अधिकतम एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है  अभी माना जा रहा था कि अब चुनाव बाद ही नए लोकायुक्त की नियुक्ति होगी, पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कुछ दिन पहले उन्हें नियुक्त किया गया है सत्येन्द्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त नियुक्त किए गए हैं। सत्येंद्र कुमार सिंह को पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लोकायुक्त मध्यप्रदेश नियुक्त किया गया है मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश में बताया गया है कि मध्य प्रदेश लोकायुक्त और उप लोकायुक्त अधिनियम 1981 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल द्वारा जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह को अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथी से लोकायुक्त मध्य प्रदेश नियुक्त किया गया है
रिपोर्टर – मदन रैकवार वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जबलपुर

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!