
इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डां.एस.पी. सिंह पटेल ने भारी समर्थकों के साथ किया नामांकन।
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को इण्डिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी डॉ. एस. पी. सिंह (शिवपाल सिंह पटेल) ने अपने दलबल के साथ चिलबिला कार्यालय से निकल मां बेल्हा देवी का दर्शन-पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद सपा कार्यालय पहुंचे जहां से इण्डिया गठबंधन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर चौराहे स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कलेक्ट्रेट पहुँचकर दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के उपरांत सरदार वल्लभ भाई पटेल,पंडित मुनेश्वर दत्त उपाध्याय व डॉ राममनोहर लोहिया, सरदार भगत सिंह तथा स्टेशन रोड स्थित स्वामी विवेकानंद सहित शहर स्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प व माल्यार्पण किया। इसके उपरांत जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित जनसभा में पहुंचे जहां पर इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ एसपी सिंह पटेल ने कहा कि प्रतापगढ़ में उद्योग विहीन होने से यहां के लोगों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है। यहां की जनता को स्वास्थ्य,शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाएं सही तरीके से नहीं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यहां पर मेरा चुनाव प्रतापगढ़ की जनता लड़ रही है क्योंकि हमें चहुंओर जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। इस मौके पर विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव, विधायक हाकिम लाल बिंद, कांति सिंह पटेल पूर्व एमएलसी, सपा नेता संजय पाण्डेय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी,आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, कम्युनिस्ट पार्टी के राम बरन सिंह,लाल बहादुर तिवारी,सपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष इरफान सपा नगर अध्यक्ष निसार अहमद आदि ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। प्रस्तावक के रूप में सुशील कुमार व अब्दुल कादिर जिलानी मौजूद रहे। विश्वनाथगंज पूर्व प्रत्याशी सौरभ सिंह शांतनु सिंह