
छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद में बैगा परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या के बाद घर में लगा दी थी आग पुलिस ने नाबालिग समेत 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वन्दे भारत लाइव न्यूज छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के नागाडबरा में 3 बैगा आदिवासियों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जमीन विवाद में मर्डर किया गया था। एक नाबालिग और 2 महिला समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक नागाडबरा गांव में 15 जनवरी की सुबह बुधराम बैगा,पत्नी हीरामती और 12 वर्षीय बेटे जानहूराम बैगा की लाश घर में जली हुई मिली थी। पुलिस ने पहले आग लगने से मौत का होना बताया था। जबकि आसपास खून के छीटें भी मिले थे। लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा और लगातार राजनीतिक पार्टीयों ने विरोध जताया। तब पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच फिर से शुरू की। गांव वालों से कड़ी पूछताछ करने पर पुलिस को एक सुराग मिला। फिर धीरे-धीरे सभी राज खुलते गए और एक-एक कर पूरे मामला का खुलासा हो गया।
कार्यक्रम में जमीन को लेकर हुआ था विवाद–पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2024 की रात नागाडबरा गांव में एक कार्यक्रम था। जहां महिला राजोबाई और बुधराम के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस कार्यक्रम के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए थे।
कुल्हाड़ी मारकर की गई थी हत्या—रात 2 बजे बुधराम के घर से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोग शौच के लिए उठे थे। लेकिन डर के कारण उन्होंने किसी से कुछ नहीं बताया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर तीनों की हत्या कर दी थी। फिर घर में आग लगा दी।
कड़ी पूछताछ में कबूला जुर्म–पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी महिला राजोबाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो जुर्म कुबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।
ये आरोपी हुए हैं गिरफ्तार—बुधसिंह पिता हीरा लाल बैगा (33 वर्ष)
बजरू बैगा पिता गौठू बैगा (55 वर्ष)
सुखसिंह पिता धानु बैगा (30 वर्ष)
सुखराम पिता बुधराम बैगा (29 वर्ष)
अक्क्ल सिंह पिता बुद्धु सिंह (45 वर्ष)
चारु बैगा पिता बजरू बैगा (25 वर्ष)
तिहारू पिता लम्हा बैगा (35 वर्ष)
बुधलाल पिता डोंगरु बैगा (36 वर्ष)
सूखीराम पिता बजरू बैगा (19 वर्ष)
मियाज़ी पिता बहादुर सिंह (30 वर्ष)
संतू बैगा पिता सुखराम बैगा (35 वर्ष)
राजोबाई पिता भुरासा बैगा (50 वर्ष)
बुधवारीन बाई पति अक्क्ल सिंह (42 वर्ष)
एक नाबालिग आरोपी समेत सभी साकिन नागाडबरा गांव के निवासी हैं।।