चित्रकूट 14 मार्च 2024
गोपाल कृष्ण ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं का योगदान अहम
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट नोएडा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सूर्या संस्थान एवम अंश फाउंडेशन के तत्वावधान में यूएनओ थीम 2024: इन्वेस्ट इन वीमेन, एक्सेलरेट प्रोग्रेस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोएडा के सेक्टर-12 में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भारत की प्रख्यात महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विशेष अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि सूर्या संस्थान आज नोएडा में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं यहां के कार्यक्रम में हिस्सा लेती हैं। संस्थान में लगातार महिला सशक्तिकरण का काम आगे बढ़ रहा है। नमो सेवा केंद्र बनने के बाद कार्य में और तेजी