कोरिया 11 मार्च 2023/सशक्त नारी विकसित भारत
इसी कड़ी कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि भारत सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने में प्रयासरत है चाहे फिर वो महतारी वंदन योजना हो, ड्रोन दीदी या राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं निरंतर प्रयास और मेहनत जारी रखें और एकदीन लखपति दीदी क्या हमारे जिले से करोड़पति दीदियां भी बनेंगी। डॉ. चतुर्वेदी ने भी महिलाओं को बताया की सरकार महिलाओं, किसानों और गरीब के उत्थान में विभिन्न योजना चला रही है।
कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने आजीविका मिशन से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में पहुंची संगीता राजवाड़े ने बताया की उन्होंने पहले सिलाई मशीन खरीद कर काम शुरू किया जिससे उन्हें काफी कमाई हुई और अभी वे मछली पालन और सब्जी,फलों की खेती भी करती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आवाह्न किया की सरकार की तरफ से हमे जो भी सहायता मिलती है उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए।