रीठी,कटनी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE NEWS KATNI.
बीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी जोकि 50 वर्ष से अधिक पुराना विद्यालय है। यहां पर पढ़े छात्र बड़े-बड़े उच्च पदों से सेवानिवृत हुए और विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रविवार को ऐसा एक अनूठा आयोजन यहीं पर हुआ जहां भूतपूर्व छात्रों ने अपने सीनियर्स रिटायर्ड छात्रों का सेवा सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित होकर भूतपूर्व छात्र मुंबई से उपमहा प्रबंधक निर्माण से सेवानिवृत विजय नारायण बाजपेई ने अपने पुराने दिनों की याद करते हुए अपने संस्मरण सुनाए और कहा कि जिस समय वह यहां अध्ययन करते थे। वह एक स्वर्णिम समय था जो हमेशा याद रहेगा और उन गुरुओं की सीख आज भी उन्हें याद है। मंच से ही कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरि सिंह ने भी अपने संस्मरण सुनाए इतना ही नहीं लगभग 25 सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल और पुष्प हरों से उनका सेवा सम्मान विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल चक्रवर्ती, बीआरसी राकेश सिन्नरकार, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य भारत सिंह और जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केसवाल ने मंच से सम्मानित किया। सभी उपस्थित जनों ने अपने संस्मरण मंच से सुनाएं और आयोजन की तारीफ भी की। कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय में अपनी स्मृति स्वरूप एक उत्कृष्ट लाइब्रेरी बनाने हेतु लगभग दो लाख से अधिक की राशि भूतपूर्व छात्रों ने मंच से दिए जाने की घोषणा की है। जिससे एक बेहतर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा जिसका लाभ छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे। इस अवसर पर देवी सिंह ठाकुर, पंचम सिंह, महाराज सिंह, संतोष पटेल, तुलसी सिंह ठाकुर, हरिश्चंद्र सिंह, एन पी दुबे, प्रोफेसर आर के गुप्ता, सुशील राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, प्रभु नारायण दुबे, नंद कुमार अग्रवाल, जयकुमार जैन, दिनेश दुबे, अजय सोनी, नंदराम सैनी, केशव सैनी, मनोज शुक्ला, नर्मदा सोनी, राजेश जैन, प्रेमलाल नामदेव, बदन सिंह ठाकुर, मुन्नालाल दुबे, उदय राज सिंह, अश्विनी मिश्रा, सुनील अग्रवाल, प्रदीप खर्द, मुकेश कंदेले,श्रीमती शालिनी सकवार, रामजी नायक, संतबक्स तिवारी, अनमोल अग्रवाल, रीतेश तिवारी, मयूर अग्रवाल, पंचम नामदेव, सुरेश महोबिया, संजय दुबे, जितेंद्र चौहान, अंकुश सोनी, प्रिंस राय सहित अन्य जन उपस्थित थे।