किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार

बलवीर सिंह को बनाया किसान मोर्चा जयपुर देहात दक्षिण में जिलाअध्यक्ष

जयपुर| भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला जयपुर देहात दक्षिण का जिलाध्यक्ष पद पर बलवीर सिंह जाबड़ को नियुक्त किया गया है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाने पर जाबड का रामसिंह चांदावास के नेतृत्व रेनवाल मांजी भाजपा कार्यलय पर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सिंह ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की किसानों को होने वाली परेशानी को संबंधित अधिकारियों व विभाग और सरकार तक पहुंचाया जाएगा और समाधान करवाने की कोशिश की जाने की बात की । इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य संघ अध्यक्ष संदीप जैन चित्तौड़ा, रामसिंह चांदावास, योगेश कुमावत, मदनसिंह कालातलाब, जीएसएस अध्यक्ष मंगल जसवाल, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश भीचर, नवल यादव, रामस्वरूप गुर्जर, तेजपाल चौधरी, कमल शर्मा, कजोड़ गोदारा, भागचंद चौधरी, शंकर जसवाल, रामनिवास गुर्जर, गजराज धाभाई, राजेंद्र पुनिया, लोकेश निठारवाल, हिमांशु जैन के साथ भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहें। जिलाध्यक्ष सिंह ने उच्च पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version