पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.03.2024 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा मु0नं0 352/16, मु0अ0सं0 261/14 धारा 363,366 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त बिकाऊ पुत्र यासीन साकिन गगलवा चैनपट्टी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0नं0 352/16, मु0अ0सं0 261/14 धारा 363,366 भादवि0
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
बिकाऊ पुत्र यासीन साकिन गगलवा चैनपट्टी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा थाना पटहेरवा कुशीनगर
2. का0 रामप्रवेश यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर
*थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.03.2024 को थाना तुर्कपट्टी पुलिस की टीम द्वारा मु0अ0सं0 220/99 धारा – 25 आर्म्स एक्ट में वारंटी बिन्दू उर्फ बृन्दा यादव पुत्र गोपाल यादव साकिन मैनपुर डेलिहवा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 220/99 धारा – 25 आर्म्स एक्ट
*गिरफ्तार वारन्टी-*
बिन्दू उर्फ बृन्दा यादव पुत्र गोपाल यादव साकिन मैनपुर डेलिहवा थाना कसया जनपद कुशीनगर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. थानाध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 नरसिंह ओझा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 दयाशंकर सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
4. का0 सुनील चौधरी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
*थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा पशु तस्करी गैंग के 03 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी-*
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.03.2024 को पशु तस्करी गैग से संबंधित अभियुक्तगण 1.विनोद पुत्र सरजू प्रसाद निवासी ग्राम सेमरा मु0 खिचड़ी थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या उ0प्र0, 2. रामभरत पुत्र हरिशचन्द निवासी ग्राम तरमा खुर्द थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या उ0प्र0, 3. कोमल पाठक पुत्र विन्धाचल निवासी ग्राम तरमा कला थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या के विरुद्ध थाना तमकुहीराज द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों/ गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशु को उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में ले जाकर गोकशी कर अधिक रूपया अर्जित कर अपना जीवन यापन करने का एक सुंगठित गैंग है। गैंग के सदस्य दिनांक-21.11.2022 को एक अदद पीकप नं0 UP 42 CT 0981 पर 04 राशि गोवंशीय पशु (गाय) लाद कर वध हेतु बिहार ले जा रहे थे कि मुखबीर की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा पीछा कर रोकने पर अभियुक्तगण द्वारा जान लेवा हमला किया गया तथा मुठभेड़ में इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 04 राशि गोवंशीय पशु व 02 अदद तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया था जिसके संम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-191/2024 धारा- 307 भादवि व 3/5A/8/5B गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक /भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से पशु तस्करी करने का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित करता है जिनके विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 51/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।
*जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही-*
जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 39 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
*कार्यवाही एक नजर में =*
1- मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही-सीज-00, ई-चालान- 00 वाहन
2- 107/116 में की गयी कार्यवाही-मु0-56, व्यक्ति-166
3- वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी-(02)
4- जनपद में कुल गिरफ्तारी–(कुल-41)