छेड़खानी का आरोपी हुआ गिरफ्तार

थाना मोहाना पुलिस को मिली सफलता, कई दिनों से मोहाना पुलिस कर रही थी गिरफ्तारी का प्रयास

सिद्धार्थनगर. अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मोहाना के नेतृत्व में थाना मोहाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/2024 धारा 354A/506 भा.द.वि. व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01.अब्दुल राशिद उर्फ शमशाद पुत्र अकबाल हुसैन साकिन दुल्हा दरम्यानी टोला बानपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।
2.उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।
3.हे0का0 दिनेशचन्द यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर‌।
4.का0 नितिन पाठक, विनोद चौहान थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।

Exit mobile version