09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व बैठक का आयोजन

सिद्धार्थनगर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ‌के निर्देशानुसार आज‌ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में दिनांक 09-03-2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ विशेष बैठक किया गया।‌ उक्त बैठक में मो० रफी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, प्रमोद कुमार सिह-द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, चन्द्रमणि विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी एक्ट, हिमांशु दयाल श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ एफ०टी०सी०-१, कामेश शुक्ल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-२, ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती श्रद्घा भारतीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संदीप पारचा सिविल जज सी०डि०, न्यायाधीश पंकज सिविल जज जू०डि०,‌ अंकिता चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट, स्वाती आनन्द अपर सिविल जज जू०डि० एवं श्रीमती अभिलाषा अपर सिविल जज जू०डि०, उमाशंकर अपर जिलाधिकारी, सिद्घार्थ अपर पुलिस अधीक्षक, शंशाक शेखर राय अपर उपजिलाधिकारी, रवि कुमार यादव तहसीलदार इटवा, विजय कुमार श्रीवास्तव नायब तहसीलदार नौगढ़, बिन्देश गुप्ता नायब तहसीलदार बांसी, राजेश कुमार मुख्य प्रबन्धक एस०बी०आर्इ, रवि प्रकाश सिह ए.बी.एम इण्डियन बैंक चद्रंप्रकाश सिह बडोदा यू०पी० बैंक, राम प्रकाश मिश्रा यूनियन बैंक आफ इंडिया एवं सर्वेश कुमार सक्सेना पंजाब नेशनल बैंक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर ब्रिजेश कुमार द्वितीय द्वारा दिया गया है।

Exit mobile version