
फर्टिलाइजर सेल एप में जहानाबाद राज्य में दूसरे स्थान पर
जहानाबाद। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में उर्वरक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने इस बेहतर प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखने, माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य में और तेजी लाने तथा हाल में दाखिल-खारिज पूर्ण हुए किसानों का एग्री स्टैक फार्मर आईडी अविलंब तैयार कराने का निर्देश दिया। तकनीक, पारदर्शिता और त्वरित सेवा के साथ किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

