A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

काको पनिहास एवं बीबी कमाल दरगाह का निरीक्षण

सूफी महोत्सव को लेकर डीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण


जहानाबाद। आगामी 24 एवं 25 सितंबर को आयोजित होने वाले सूफी महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने काको स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, काको पनिहास एवं बीबी कमाल दरगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

डीएम ने उच्च विद्यालय काको के खेल मैदान में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए रंग-रोगन, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीविका दीदियों के माध्यम से रसोई एवं फूड स्टॉल लगाने का भी निर्देश दिया गया।

काको पनिहास के निरीक्षण के दौरान तालाब की उड़ाही, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। वहीं बीबी कमाल दरगाह में श्रद्धालुओं के आवासन, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और कचरा उठाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

दरगाह समिति के अनुसार 24 सितंबर को आमजन द्वारा चादरपोशी, जबकि 25 सितंबर को जिला प्रशासन की ओर से चादरपोशी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीडीसी आदित्य कुमार पियूष समेत कई पदाधिकारी एवं दरगाह समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button