मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेवा, सुशासन और संगठन विस्तार पर भाजपा का फोकस, मंडलों कीन कामकाजी बैठकों में बनी व्यापक रणनीति ,’एक पेड़ माँ के नाम’, स्वच्छता, योग और जनकल्याणकारी अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व

सेवा, सुशासन और संगठन विस्तार पर भाजपा का फोकस, मंडलों कीन कामकाजी बैठकों में बनी व्यापक रणनीति ,’एक पेड़ माँ के नाम’, स्वच्छता, योग और जनकल्याणकारी अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व
WhatsApp Facebook

सेवा, सुशासन और संगठन विस्तार पर भाजपा का फोकस, मंडलों कीन कामकाजी बैठकों में बनी व्यापक रणनीति ,’एक पेड़ माँ के नाम’, स्वच्छता, योग और जनकल्याणकारी अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा जिला के अंतर्गत शनिवार को मैनीखापा, सावरी, मोहखेड़ एवं लिंगा मंडलों की मासिक कामकाजी बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में आगामी संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठकों में भाजपा के जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बैनर्जी एवं जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण’ के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा जिलेभर में व्यापक जन-जागरण एवं सेवा अभियान संचालित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वृक्षारोपण से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक होंगे आयोजन
बैठक में तय किया गया कि आगामी पखवाड़े में जिलेभर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रबुद्धजन सम्मेलन, प्रेस वार्ता, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, विकसित भारत संकल्प सभाएं एवं युवा संपर्क अभियान भी आयोजित होंगे। इन सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ता परिवारों से आत्मीय संवाद, सहभोज में हुए शामिल
संगठनात्मक बैठकों के उपरांत जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बैनर्जी एवं जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ग्राम उमरानाला पहुंचे, जहां उन्होंने मोहखेड़ मंडल अध्यक्ष गगन घडकरे के निवास पर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की तथा सहभोज में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों का स्नेह, विश्वास एवं समर्पण ही भाजपा संगठन की वास्तविक शक्ति है। यही पारिवारिक भावना संगठन को निरंतर राष्ट्रसेवा और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
बैठकों में जनपद पंचायत मोहखेड़ अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे, जिला महामंत्री अनिल कुमरे, जिला उपाध्यक्ष सीताराम कोरडे, सदन साहू, उज्जवल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष ऋषि सोनी, सहकोषाध्यक्ष एवं मोहखेड़ मंडल प्रभारी विलास घोंघे, मैनीखापा मंडल अध्यक्ष लखन डोंगरे, मदन साहू, धर्मराज कुमरे, सावरी मंडल अध्यक्ष लालसिंह बट्टी, मोहखेड़ मंडल अध्यक्ष गगन घडकरे, लिंगा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कड़वे सहित संबंधित मंडलों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।