भरथना
शारदीय नवरात्र महापर्व पर होने वाले 29वें श्री नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियां भूमि पूजन के साथ शुरू हो गई हैं। मोतीगंज स्थित राजाराम पीतल वाले के हाता में बुधवार की दोपहर समिति अध्यक्ष संजीव दीक्षित की देखरेख में आचार्य अमित मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फावड़ा चलाकर भूमि पूजन कराया।
इस मौके पर जगत जननी माँ दुर्गा का भाव ध्वज लगाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों के साथ आस्था व्यक्त की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस स्थल पर 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भव्य श्री नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन होगा तथा 2 अक्टूबर को माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।