नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का प्रथम नगर आगमन परभव्य स्वागत

केंद्र और कई प्रदेशों में वोट चोरी कर भाजपा ने बनाई सरकार

 




रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

“वोट चोर गद्दी छोड़ के लगे नारे”

मनावर। जिला धार। नगर में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के प्रथम नगर आगमन पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मुवेल के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर भाजपा द्वारा वोट चोरी कर बनाई गई सरकार के कार्यों को उजागर किया।

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों पर नगर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। धार रोड़ स्थित कॉलेज से टोंकी फाटे तक निकाली गई जिसमें भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बाइक रैली मनावर से बाकानेर टवलाई होती हुई धरमपुरी पहुंची जहां विशाल आमसभा की गई।

स्थानीय गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि एक ऐसा परिवार जिसकी दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए हो गए वह किसी की भी मां का अपमान नहीं कर सकता है। यह भाजपा द्वारा रचा गया एक षड्यंत है। जो भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं। उसने अब तक कर्नल सोफिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को नहीं हटाया। भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई प्रदेशों और केंद्र में वोट चोरी कर सरकार बनाई।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, नपा नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी जाट, हरीश खंडेलवाल, आशीष साद, निरंजन डावर, नारायण जौहरी, रूपेश जौहरी, पार्षद जिमि सवनेर, ऋषभ कीमती, दिलीप पटेल, नरेंद्र पटेल, दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, अदनान बोहरा, आदी समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। आभार रविन्द्र पाटीदार ने माना।

Exit mobile version