कटनी में भाजपा का प्रदर्शन: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन
प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर आक्रोशित भाजपाजनों ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली विशाल अर्थी रैली
_______
कटनी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला फूंका और नारेबाज़ी की।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दिए गए बयानों से जनभावनाएँ आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की अभद्र राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता इसका करारा जवाब देगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। महिला मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी मुर्दाबाद तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव की अर्थी रैली लेकर कचहरी चौक से मोहन टाकीज रोड, सुभाष चौक होते हुए रैली के रूप में अहिंसा तिराहे पहुंचे यहां दोनों नेताओं का पुतला फूंका। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। गत दिवस बिहार में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माँ के लिए कहे गए अपशब्द क्षम्य नहीं हैं इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी तीव्र आंदोलन किया गया। विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ परम्परा से इतर अब कांग्रेस भाषाई मर्यादा भी लांघ रही है। महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने कहा कि कभी महिला को शराब पीने वाला बताना ओर अब प्रधानमंत्री जी की मां को गाली यह कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस के ही संस्कार हैं जिसमे महिलाओं का अपमान छिपा है जो निरन्तर उजागर हो रहा है। खास बात यह है कि आज तक किसी कांग्रेस नेता ने इस कृत्य पर माफी भी नहीं मांगी। संचालन कर रही महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री अंकिता तिवारी ने कहा कि जन्म देने वाली मां के प्रति जो शब्द कहे गए वह लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा है। पूरे देश मे इसे लेकर आक्रोश है। पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस और राजद जैसे राजनीतिक दलों के संस्कार है जिसमे 140 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय मातुश्री के लिए सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहे जाते हैं। पूरी दुनिया ने देखा किस तरह राहुल तेजस्वी की सभा मे माइक से अपशब्द कहे गए। अहिंसा तिराहे में सायं 4 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन,विधायक श्री संदीप जायसवाल श्रीमती अलका जैन,श्री पीतांबर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव,महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, श्रीमति सीमा जैन सोगानी, श्री सुरेश सोनी, श्री रामचन्द्र तिवारी, श्री भंवर सिंह चौहान, सत्यनारायण अग्रहरि, सुनील उपाध्याय,रवि खरे,अंकिता तिवारी, सीता सोनी, रम्मू साहू, रणवीर कर्ण, मृदुल द्विवेदी,आशीष गुप्ता बाबा ,चेतन हिंदुजा, अम्बरीष वर्मा,यज्ञ दत्त मिश्रा,विजय गुप्ता,मृदुल मिश्रा,आशुतोष शुक्ला,सचिन तिवारी, आशीष गुप्ता, अश्विनी गौतम, रजत जैन, संजू गर्ग, कौशलेश मिश्रा, मनीष बागरी, नितिन पाण्डे, विजय दुबे,ओमकार मिश्रा, संजय बेबू चौदहा, सौरभ अग्रवाल, ब्रजनंदन पटेल,अमित पुरी,शिवम शर्मा ,मनीष त्रिसोलिया, मीना कश्यप, संजय गिरी,इमरान फरीदी,रामसहाय साहू, मुन्ना लाल यादव, श्रीराम सोनी, हरिओम बर्मन, आशुतोष सराफ,श्रीराम पटेल,महेश शुक्ला, स्वप्निल पुरवार,अखिल पाण्डे,अरशद मंसूरी,कौशल दुबे,शांतनु दत्ता,दीपक तिवारी,मनीष दुबे, सतीश मोटवानी,अनिल सिंह भट्टू, श्याम निषाद,कमल असरानी, नीलिमा असोढिया, बबली तिवारी, रिचा गेलानी,बीना बैनर्जी, शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव, प्रभा जायसवाल, सुमित्रा रावत, वंदना राजकिशोर यादव, संजू चौधरी, सरला मिश्रा,मधु अग्रवाल, पार्वती तामिया, सरला पांडेय, ज्योति उपाध्याय,हीरामणी बरसैया,भावना जैन,नीरा सेठिया, वंदना गेलानी, शिल्पी सोनी, रचना गुप्ता, रेखा यादव,संगीता बर्मन ,मनीषा प्यासी, बेबी दुबे, शिल्पा जैन, अंजीता तामिया,ज्योत्सना सोनी,अन्नपूर्णा दुबे,राजकुमारी त्रिपाठी ,रामकली ठाकुर, सुरंजना सिंह,आशा बर्मन, राधा विश्वकर्मा, पूनम गुप्ता, शैला भगत, किरण बर्मन,शशि विश्वकर्मा,आशा सिंह, सुषमा नामदेव, ज्योति गुप्ता, सुनीता दिलबहार गुप्ता,शैली दुबे, सुनीता यादव,शोभा पांडेय,रामकली ठाकुर,आशा बर्मन,सविता त्रिपाठी,जया श्रीवास्तव,कविता रजक,प्रभा जायसवाल,भावना सोनी,सीमा शिवहरे श्रृद्धा पाटिल, विजय ठाकुर,अशोक मखीजा,अभिषेक शर्मा, संकल्प अग्रवाल, वागीश आनंद,संदीप दुबे, सुरेन्द्र गुप्ता, बीना बैनर्जी, शिब्बू साहू, गोविंद चावला,सीमा श्रीवास्तव,इंद्रा मिश्रा,डब्बू रजक,पारस जैन, रेशु तुड़हा, आशू पटवा, अविनाश गुप्ता, विमल साहू,आयुष पांडे,अभिषेक शर्मा, शांतनु दत्ता, इंद्रा मिश्रा, शिवम मिश्रा,राघवेन्द्र खरे,अर्शिव सेन,अहमद बक्स, राघव गोयनका,प्रकाश राय,सचिन निषाद, अविरल मिश्रा, आशीष, उपेन्द्र, जसमीत, प्रदीप उपाध्याय, अनुनय शुक्ला,अमन पांडे, मोंटी निषाद, प्रांशु सेन, शुभ सोनी, अविरल पाण्डे,दिलीप बजाज, राजू यादव, शिवम कुशवाहा ,शनि करमचंदानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए।