स्वतंत्र जोशी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही नगर कांग्रेस में दौड़ी खुशी की लहर

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार द्वारा धार जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर गंधवानी के युवा नेता स्वतंत्र जोशी को मनोनीत किया गया। मनोनयन की खबर मिलते ही नगर कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बाटी गई, पटाखे फोड़े गए, जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पंवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, हरीश खंडेलवाल, ऋषभ कीमती, मुकेश श्रीधर पाटिदार, ओम पाटीदार जोतपुर, सुमित खटोड़, नीलेश रावका, राहुल वर्मा, सैयद इरशाद अली एडवोकेट, सलीम खान एडवोकेट, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जौहरी, इकबाल दाऊदी, जिमी सवनेर पार्षद, दिलीप सिंगार, लक्ष्मी जाट पार्षद, योगेश जख्मी पत्रकार, आशीष पाटीदार, दिलीप पटेल, रविन्द्र पाटीदार कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्तिथ थे।

नवनियुक्त धार जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी को स्नेहीजनों, कांग्रेसजनों ने बधाई देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आभार जताया।

Exit mobile version