स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा कौशाम्बी

अखंड भारत न्यूज़ कौंशाम्बी

स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा कौशाम्बी

रिपोर्टर: प्रभाकर मिश्र

कौशाम्बी। आज़ादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भीखा गर्ग पूर्वा से विजिया चौराहा तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान सड़कें केसरिया, सफेद और हरे रंग के राष्ट्रीय ध्वज से सराबोर हो उठीं। यात्रा के मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जोशीले नारे गूंजते रहे, जिनसे माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ दिवाकर ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविन्द द्विवेदी, सेक्टर प्रभारी शिवबाबू,महेश त्रिपाठी, महामंत्री योगेन्द्र त्रिपाठी, युवा नेता मोहित त्रिपाठी,नीरज पाण्डेय , रत्नेश त्रिपाठी समेत भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन किया और देश की एकता, अखंडता तथा समृद्धि बनाए रखने का संकल्प दोहराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह तिरंगा न सिर्फ़ देश की आज़ादी का प्रतीक है, बल्कि हर भारतीय के गौरव और सम्मान की पहचान भी है।

Exit mobile version