भारतीय मजदूर संघ कैमोर, सीमेंट खदान मजदूर संघ का चुनाव सम्पन्न

अनुराग द्विवेदी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित, पदाधिकारियों को दायित्व देते हुए बधाई दी गयी

 

 

कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के चुनाव संपन्न हुए। 24/07/2025 सायं 8:00 बजे कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी की मौजूदगी रही प्रमुख रूप से अरविंद मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ भोपाल का कैमोर आगमन हुआ इनकी उपस्थिति मे ही कार्यक्रम आयोजित किया गया । पदाधिकारियों के लिए 25 जुलाई देर रात तक तथा 25 जुलाई को दिनभर की कबायत के साथ रायशुमारी हुई। इस रायशुमारी में अनुराग द्विवेदी, अखिलेश पांडे, रामनरेश तिवारी रमेश मिश्रा, आलोक दुबे,, कामता प्रसाद गौतमजी,मनमोहन सिंह, विष्णुकांत तिवारी, हनुमान शुक्ला, दिलराज राय, जितेंद्र निगम, कोमल साहू, श्रीनिवास दुबे, महेश दहिया, रवि परोहा सूर्य प्रताप सिंह, मांगी लाल, धीरज बर्मन, वाहिद खान, शशिकांत तिवारी,एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने अपने अपने उद्बोधन के साथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर संघ को मजबूत बनाने व न्याय के पथ पर चलना सिखाया सभी सदस्यों की कार्यप्रणाली व संघ के प्रति समर्पण आदी पर गम्भीरता से बिचार कर रायशुमारी की गयी। अरविंद मिश्रा के द्वारा अंतिम कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों की रायशुमारी की गयी ।किन्तु भारतीय मजदूर संघ की रीति के अनुसार अंतिम परिणामों को गुप्त रखा गया। सभी पदाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा करने की निश्चय किया। और सायं 6:00 बजे से चुनावी प्रक्रिया एसीसी जिमखाना टेनिस कोर्ट में प्रारंभ की गई। मंचा सीन रहे अरविंद मिश्रा, चुनाव अधिकारी केपी तिवारी, वरिष्ठ पदाधिकारी निरंजन तिवारी, सुरेश द्विवेदी, गुरदीप सिंह बेदी , राजेश पटेल, अनुराग द्विवेदी, आलोक दुबे कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती एवं दन्तोपंत ठेंगड़ी जी के छायाचित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित के साथ दीप प्रज्वलन,के पश्चात संघ गीत के साथ हुआ सभी अतिथियों व वरिष्ठ मंचासीन पदाधिकारियों का सम्मान संघ से जुडे सभी मजदूर भाईयो कार्यकर्ताओं ने फूलमाला के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुराग द्विवेदी द्वारा संघ की उपलब्धियां के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की गई। एवं चुनावी प्रक्रिया संपन्न करने के लिए चुनाव अधिकारी माननीय केपी तिवारी को प्रभार सौपा गया। केपी तिवारी ने पैनल की मांग की जिसे संघ के कार्य करता रमेश मिश्रा के द्वारा प्रस्तावित किया गया और चुनाव अधिकारी को सोपा गया। जिसका समर्थन संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयंत कावले एवं अरविंद सिंह के द्वारा किया गया। चुनाव अधिकारी के द्वारा कोई अन्य पैनल हो तो प्रस्तुत करें का आदेश दिया गया। अन्य पैनल ना होने के कारण सभी सदस्यों द्वारा इस पैनल को स्वीकृत प्रदान की गई। जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी के द्वारा की गई। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध अनुराग द्विवेदी, एवं महामंत्री पद पर आलोक दुबे पुनः चुने गए। साथ ही कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद मिश्रा के द्वारा पूरी कार्यकारिणी को मंच में बुलाकर उनके द्वारा सम्मान एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। पूरे कैमोर में चुनाव की चर्चा को लेकर गहमा गहमी का माहौल रहा। और शांतिपूर्वक ढंग से चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों अतिथियों का एवं कार्यकर्ताओं का अनुराग द्विवेदी के द्वारा आभार प्रकट किया गया। प्रितीभोज के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया पदाधिकारियों की कडी महन्त के साथ रायशुमारी की और संघ के पदाधिकारियों की घोषणा से नगर मे खुशी की लहर देखी गयी पदाधिकारी अपने दाईतवो का निर्वाहन संघ को मजबूत बनाने मे करेगे।

Exit mobile version