सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत वायल में उपचुनाव

कुल मतदाता 1212 जिसमें से 889 मतदाताओं ने किया मतदान

 


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। (जिला धार) ग्राम पंचायत वायल में सरपंच पद के लिए उपचुनाव कराया गया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे।


प्राप्त जानकारी अनुसार यहां कुल मतदाता 1212 थे। कुल 889 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का उपयोग किया। जिसमे 418 महिला और 471 पुरुषो द्वारा मत डाला गया।


कुल मतदान 73.34% रहा। मतदान सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ!

मतगणना 26 जुलाई 2025 को जनपद मुख्यालय पर सुबह 08 बजे से होंगी!

Exit mobile version