रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। गुप्तेश्वर महादेव कांच मंदिर में श्रावण माह के द्वितीय सोमवार श्रद्धालुजनो को देवादिदेव महादेव का रुद्र जलाभिषेक मंत्रोच्चार के साथ पंडित गणेश जोशी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। भव्य श्रंगार कर आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
बताया जाता है कि यहां श्रावण माह में रोजाना प्रातःकाल से दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगना शुरू हो जाती हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन देवादिदेव महादेव का जलाभिषेक कर श्रद्धाभाव से पूजन अर्चन करते है।
*शाम को होगी बंकनाथ अटल दरबार की आगवानी : आरती और प्रसादी का वितरण*
नगर के पांडव कालीन प्राचीन बंकनाथ अटल दरबार मंदिर की भव्य पालकी श्रावण माह में प्रति सोमवार को नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाती है। जगह जगह धर्मालुजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य आगवानी करते है। आज सोमवार को नगर भ्रमण कर पालकी शाम को गुप्तेश्वर महादेव कांच मंदिर पहुंचेगी जहां परंपरानुसार पालकी का स्वागत सत्कार किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आरती कर महा प्रसादी का वितरण होगा।