चंबल नदी में जल स्तर बड़ा

कोटा बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें

संसू, जागरण-पिनाहट/आगरा। कोटा बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का असर मंगलवार को दिखना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे चंबल नदी का जलस्तर 120 मीटर पर पहुंच गया। इससे स्टीमर का संचालन बंद कर दिया गया। 27 घंटे में आठ मीटर जलस्तर बढ़ा है। यह 123 मीटर पर पहुंच गया। बाह तहसील प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है।

 

 

मध्यप्रदेश और राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते राजस्थान के कोटा शहर में चंबल नदी पर बने बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार दोपहर तीन बजे दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पूर्व डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। शाम छह बजे तक जलस्तर 123 मीटर पर पहुंच गया। चंबल नदी का चेतावनी बिंदु 127 मीटर और खतरे का निशान 130 मीटर है।

Exit mobile version