जूनियर नेशनल रग्बी 7’s चैंपियनशिप: ओडिशा बॉयज टीम उपविजेता बनी, फाइनल में बिहार से 15-17 से हार

उत्तराखंड में रविवार को संपन्न हुई जूनियर नेशनल रग्बी 7’s चैंपियनशिप में गतविजेता ओडिशा की बालक टीम को उपविजेता खिताब से संतोष करना पड़ा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ओडिशा को बिहार से 15-17 अंकों से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

सेमीफाइनल मुकाबले में ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 22-0 से हराया। इस मुकाबले में चारण हेम्ब्रम ने दो ट्राई करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, वहीं बिद्याधर मांझी और भरत किसन ने एक-एक ट्राई की।

क्वार्टर फाइनल में ओडिशा ने तेलंगाना पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 59-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

देशभर की 27 टीमों को नौ ग्रुपों में बांटा गया था। ओडिशा को पूल-ए में असम और तमिलनाडु के साथ रखा गया था। लीग राउंड में ओडिशा ने तमिलनाडु को 56-0 और असम को 34-7 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में एक बार फिर असम को 31-0 से हराकर ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बिद्याधर मांझी, चारण हेम्ब्रम, राहुल मांझी, चिन्मय कुमार नायक, सुरज कुमार डोरा, ईश्वर पुजारी, मन्टू टुडू, शिवा सोरेन, भरत किसन, आत्मा मुर्मू, सुभाष हांसदा, सुभपति नायक।

कोच: धीरन कुमार राउत

मैनेजर: मुना मुर्मू

फिजियो: अर्जुन सिंह

ओडिशा टीम के प्रदर्शन ने सबका दिल जीता, हालांकि खिताब से चूकने का अफसोस भी रहा।

Exit mobile version