अखिल भारतीय सिर्वी महासभा धार (निमाड़ परगना) जिलाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चयन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से विक्रम चोयल अमलाल कुक्षी बने जिलाध्यक्ष
ग्राम जाजमखेड़ी में संपन्न हुई बैठक
समाज की एकता और संगठन शक्ति का हुआ परिचय
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार भारतीय सिर्वी महासभा जिला धार (निमाड़ परगना) के जिलाध्यक्ष पद हेतु चयन/मनोनयन की प्रक्रिया ग्राम जाजमखेड़ी स्थित क्षत्रिय सिर्वी समाज मांगलिक भवन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
आयोजन की संपूर्ण प्रक्रिया जिला पर्यवेक्षक शेखर भायल (बिलवा रोड), जिला पर्यवेक्षक हरिराम राठौर (बोरलाय), सहयोगी पर्यवेक्षक राधेश्याम मुकाती (जाजमखेड़ी), प्रकाश भायल (कुक्षी) के मार्गदर्शन में SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार पारदर्शिता से पूर्ण की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यवेक्षकों व वरिष्ठ समाजजनों द्वारा माँ श्री आई माताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें तीन नाम प्रस्तावित किए गए। विक्रम चोयल (अमलाल,कुक्षी), संदीप सेप्टा (सिंघाना,मनावर) एवं राकेश बरफा (सिंघाना,मनावर) आपसी संवाद सहमति और समाज हित की भावना से श्री संदीप सेप्टा एवं श्री राकेश बरफा ने अपने नाम स्वेच्छा से वापस ले लिए। इसके बाद उपस्थित समस्त जिला प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से विक्रम चोयल अमलाल निवासी कुक्षी को अखिल भारतीय सिर्वी महासभा धार (निमाड़) का जिलाध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया गया।
इस अवसर पर मंच पर समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। जिनमें पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मुकाती (मनावर), महासचिव कांतिलाल गेहलोत (कुक्षी), केंद्रित समिति सदस्य टीकम पंवार (लोहारी), कैलाश काग (कुक्षी), नवनिर्वाचित मनावर तहसील अध्यक्ष तेजालाल पंवार (निगरनी), कुक्षी तहसील अध्यक्ष विजय मुलेवा (कुक्षी), गंधवानी तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण पंवार (गंधवानी), तथा मनावर, गंधवानी, कुक्षी तहसील के समाज प्रतिनिधि व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश गेहलोत (डेहरी) ने। आभार जिला महामंत्री प्रकाश भायल (कुक्षी) ने व्यक्त किया।
उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिंघाना, पत्रकार सोहन काग जाजमखेड़ी ने दी।