*केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर विकास के क्षेत्र में गढ़ रही नए आयाम
✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी
शिक्षा के बिना तरक्की के रास्ते संभव नहींः- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
संस्कारयुक्त शिक्षा समाज के लिए साबित होगी वरदान- उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओ को वितरित किये चेक
*शहडोल* उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने वक्तव्य मे कहा किसी भी व्यक्ति, समाज या राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य है। जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे, वे न तो अपने अधिकारों को समझ पाएंगे और न ही अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन कर पाएंगे। शिक्षा से ही नई सोच, नई तकनीक और आत्मनिर्भरता का मार्ग खुलता है। आधुनिक युग में शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा के बिना तरक्की कर पाना संभव नहीं है।
उक्त विचार संभागीय मुख्यालय शहडोल के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप राशि अंतरण समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने व्यक्त किए। कार्यक्रम को शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 12 वीं के एमपी बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्याथियों को मनपसंद लैपटॉप खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा 25 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा विद्यार्थी को उच्च शिक्षा व आगे की पढाई करने के लिए यह लैपटॉप काफी मददगार साबित होगा और अपना लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि कमजोर तबके के विद्यार्थी भी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर जैसे अच्छे पदो में जाए इसके लिए हर संभव मदद की जा रही है, किसी भी स्थिति में शिक्षा के लिए आर्थिक संकट नही होने दिया जाएगा।
विद्यार्थी अच्छी मेहनत और लगन के पढाई करना चाहिए, असफलता भी मिल जाए तो निराष नही होना चाहिए, उस असफलता होने का कारण खोजे और उसे सुधार करे तो सफलता अवश्य मिलती है, विद्यार्थी अपने सीनियरो से भी मार्गदर्षन जरूर लें।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी शिक्षा तो ग्रहण कर रहे है लेकिन षिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा सीखे तो समाज के लिए वरदान साबित होगा,संस्कारयुक्त षिक्षा देने में अभिभावक, गुरूजन अपनी महती भूमिका निभाए।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिल विकास के क्षेत्र में नये-नये आयाम गढ रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाए संचालित की जा रही है चाहे वह महिला सषक्तिकरण का हो किसानो के सषक्तिकरण का हो, युवाओ को रोजगार से जोड़ना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैस अन्य कार्य निरंतर किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग तेजी से विकास की ओर बढ रहा है, शहडोल में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विष्वविद्यालय आदि सुविधाओ का विस्तार किया गया जिससे शहडोल संभाग के लोगो को अन्य दूसरे शहरो में न जाना पडे़ और लोगो की आवष्यकताओ को देखते हुए अन्य सुविधाओ का भी धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा।
समारोह को विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जयसिंह मरावी ने भी सम्बोधित करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओ को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप राशि अंतरण समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने मेधावी छात्र-छात्राओं को 25 हजार रूपये की राषि का प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने किया।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत आयोजित विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि अंतरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में किया गया जिसका प्रसारण वर्चुअली रूप से किया गया। शहडोल जिले के 1012 मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए राशि का अंतरण किया गया।
इस अवसर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, पूर्व अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूलसिंह मरपाची, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, समाजेसवी श्री संतोष लोहानी, श्री राजेश पाण्डेय, षिक्षा विभाग के श्री अरविंद पाण्डेय सहित विद्यालयो के प्राचार्य, अभिभावक, छात्रा-छात्राए उपस्थित रहे।