*पंचायत कर्मचारी की लापरवाही से जिंदा पति होने के बाद भी पत्नी को कागजों में बना दिया विधवा*

लोकेशन जिला राजगढ़ ब्यावरा मध्य प्रदेश सारंगपुर भ्याना

इंडिया न्यूज दर्पण से संवाददाता फूलचंद अहिरवार भ्याना

ग्राम पंचायत भ्याना फिर से सुर्खियों में आया*

*अजब एमपी की गजब कहानी ग्राम पंचायत भ्याना का है पूरा मामला*

*पति के जिंदा होने के बाद भी महिला को मिल रहा विधवा पेंशन*

भ्याना—

सारंगपुर जनपद की ग्राम पंचायत भ्याना में एक महिला का पति जिंदा होने के बावजूद उसे हर महीने विधवा पेंशन के पैसे मिल रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति ग्राम पंचायत भ्याना में शिकायत करने पहुंचा कि उसकी पत्नी को लाडली बहना योजना का  लाभ  नहीं मिल रही है। जब महिला के पति को पता चला पूरी कहानी क्या है।

इंडिया न्यूज दर्पण टीम की पड़ताल के सामने  आया पूरा मामला।

ग्राम पंचायत भ्याना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

जिस में एक महिला को कागजों में विधवा बना दिया गया है. इतना ही नहीं, जिंदा इंसान की पत्नी को  सालों से विधवा पेंशन भी दी जा रही है. जिनके साथ लापरवाही हुई है वह ग्राम पंचायतभ्याना के श्याम गुप्ता है। श्याम गुप्ता पिछले एक साल से अपने जिंदा होने का सबूत दे रहे हैं. लेकिन अभी तक उनकी पत्नी कागजों में विधवा बनी हुई है. ग्राम पंचायत भ्याना के  लापरवाह कर्मचारियों की वजह से एक जिंदा आदमी अपने जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए दर-दर भटक रहा है।

पुष्पा गुप्ता पति श्याम गुप्ता भ्याना की रहने वाली है जिसका नाम ग्राम पंचायत भ्याना में परिवार आईडी नंबर 31885742 व 305112098 में जुड़ा हुआ है।

महिला ने सालों पहले ग्राम पंचायत भ्याना में लाडली बहना योजना में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया था लेकिन उसका नाम लाडली बहना  में न जोड़कर विधवा पेंशन में जोड़ दिया गया है जिसकी वजह से उसके खाते में हरमाह 600 रुपए की राशि आ रही है। मिली  जानकारी के अनुसार जिंदा पति श्याम गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज करवा रखी है।

*इनका कहना है*

आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है। मैं अभी दिखवा  लेता हूं। अगर कुछ ऐसा है तो मैं जांच करवा लेता हूं और जांच में दोषी पाए जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

*महेंद्र गोविल जनपद पंचायत सीईओ सारंगपुर*

Exit mobile version