लाखों रुपए हुए खर्च लेकिन नहीं रिबोर हुए हैंडपंप, प्यास बुझाने को भटक रहे ग्रामीण

लाखों रुपए हुए खर्च लेकिन नहीं रिबोर हुए हैंडपंप, प्यास बुझाने को भटक रहे ग्रामीण

संवाददाता :विकास भार्गव 

बारा। कौशाम्बी विकासखंड में हैंडपंप मरम्मत कराए जाने के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया है। ग्राम पंचायत की ओर से हैंडपंप सही कराए जाने के नाम पर लाखों रुपए निकाल कर इसका एस्टीमेट भी लगा दिया गया है, लेकिन धरातल पर कहीं भी हैंडपंप सही नहीं हुआ। लोगों के द्वारा और सार्वजनिक स्थानों पर लगे खराब हैंडपंप घोटाले की दास्तां बता रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत में लगे हैंडपंप को सही कराए जाने का जिम्मा ग्राम पंचायत पर है।

कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुरौली में सरकारी हैंडपंप खराब हैं। चबूतरे टूटे हुए है, ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। इधर सरकार ग्राम पंचायत की ओर से सरकार के लाखों रुपए नल रिबोर और मरम्मत के लिए खर्च कर दिए गए। यह पैसा भी निकाल लिया गया। जबकि आज भी ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर है।

 

कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरौली,गांव में हैंडपंप कई वर्षों से खराब पड़े हैं। इनको रिबोर कराने की जरूरत है, एक ग्रामीण दबी जुबान में कहा की लाखों रुपए रिबोर करने के नाम पर खर्च हुए है, लेकिन आज तक इन्हें ठीक नहीं कराया गया।

जिससे ग्राम प्रधान ग्राम सचिव की लापरवाही से कई हैंड पंप नल मिट्टी के नीचे दबकर रह गए हैं। कई जगह चबूतरे टूटे हुए है लोग दूषित जल पी रहे है। भीषण गर्मी होने के चलते भी ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। इस मामले ग्रामीणों ने डीएम से जांच की मांग की है।कौशाम्बी विकासखंड के ग्राम पंचायत गुरौली में हैंडपंप सही कराए जाने के नाम पर ग्राम पंचायत की ओर से किसी हैंडपंप के नाम पर 30000 तो किसी के नाम पर 25000 रुपये निकाला गया है। जबकि मौके पर एक भी हैंड पंप सही नहीं कराया गया है। 5 लाख से अधिक के बजट को बंदरबांट कर दिया गया है।

Exit mobile version