जीका वायरस:-स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजर जारी की।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जीका वायरस के बढ़ते मामले को लेकर राज्यो को एडवायजरी जारी की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जीका वायरस को लेकर सतत निगरानी की सलाह दी है। राज्यो को गर्भवती महिलाओ की जीका वायरस के लिए जांच करने और सकरात्मक परीक्षण करने के निर्देश दिये है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यो को आवासीय परिसरो कार्यस्थलो स्कूलो संस्थाओ आदि जगहो पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। ये निर्देश मंगलवार को पुणे मे सातवा जीका वायरस का मामला सामने आने के बाद दिया गया। पुणे मे जीका वायरस का अब तक साथ मामले आ चुके है। जिनमे से दो गर्भवती महिलाऐ भी है। जीका वायरस एक संक्रमित बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। जो डेंगू और चिकनगुनिया भी फैलाता है। स्वास्थ्य आधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि इस बीमारी को फैलने से रोकने हेतु आवश्यक तैयारी पहले सै ही सुनिश्चित कर ले।

Exit mobile version