संघर्ष का रहा था। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच लड़ाई अंत तक चलती रही अंत में भाजपा प्रत्याशी सांसद राजकुमार चाहर दूसरी बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। इस चुनाव में कांग्रेस को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। इस चुनाव में सांसद राजकुमार चाहर ने बड़ी चुनौती का सामना करते हुए जीत हासिल की है। इस बार चुनाव में भाजपा नेताओं ने ही बगावत करने का काम किया था लेकिन राजकुमार चाहर ने सभी विरोधी गतिविधियों को ताक पर रखकर विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह जैसे पार्टी के प्रति समर्पित,ईमानदार लोगों के सहारे जीत हासिल की है।