विश्व पर्यावरण दिवस पर कांठ में जगह-जगह किया पौधारोपण

आईए देखते हैं वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज की पर्यावरण दिवस पर विशेष फोटो कवरेज

कांठ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)में पौधरोपण करते उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश गुप्त। इस अवसर पर यहां डायट का पूरा स्टाफ और डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे। 

कांठ (पंकज कुमार)। विश्व पर्यावरण दिवस दिवस के अवसर पर जगह-जगह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। इसी के साथ पृथ्वी को हरा भरा रखने और पेड़-पौधों की रक्षा करने का पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा संकल्प भी लिया गया। जनपद मुरादाबाद की कांठ तहसील क्षेत्र में पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा पर्यावरण को दूषित होने से बचाने की शपथ भी ग्रहण की गई और विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आईए देखते हैं “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” की पर्यावरण दिवस पर विशेष फोटो कवरेज 👇

कांठ में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाते थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ योगेंद्र कुमार सिंह साथ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तहसील अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महेश्वरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद यूसुफ।
कांठ नगर के प्राथमिक विद्यालय माननगर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगती प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी।
कांठ तहसील के अधिवक्ता परिसर में पौधा लगाते तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब, महासचिव नन्हें खां व अन्य अधिवक्तागण।
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाते प्रधानाचार्य मदन सिंह।
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाते प्रधानाचार्य मदन सिंह। यहां राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेवकों के साथ ही विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। 
कांठ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठी में बोलते उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश गुप्त। इस अवसर पर यहां डीएलएड प्रशिक्षु प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पर्यावरण दिवस को मनाया।
Exit mobile version