vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट
कैमुर भभुआ दिनांक 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार भा०प्र०से० के द्वारा समाहरणालय परिसर एवं व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण करने के उपरांत जिलाधिकारी महोदय के द्वारा मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों,कर्मियों सहित अन्य सभी व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पर्यावरण का संरक्षण, संवर्धन एवं पोषण सहित जल का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को चाहिए कि वह पर्यावरण की संरक्षा के लिए जागरूक रहें, प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाएं एवं उस पेड़ का समुचित देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम उन्हें बेहतर पर्यावरण प्रदान कर सकें। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण की संरक्षा, पर्यावरण के विकास के साथ ही हम वैश्विक रूप से अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल संपदा अर्जित कर सकते हैं।
जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित लोगों के साथ सभी जिला वासियों से मुखातिब होते हुए संदेश दिया है कि हर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाने का संकल्प करें, पेड़ लगाकर उसका समुचित देखभाल करें। अपने घर के समीप या छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण कराते हुए जल का संरक्षण करें एवं खेतों में पराली ना जलाएं बल्कि उनका समुचित निपटान करने का प्रबंध करें।
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा वृक्षारोपण के मौके पर उप विकास आयुक्त कैमूर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।