कुशीनगर / पडरौना , केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार (श्री अमित शाह जी) के दिनांक 27.05.2023 को पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर में आगमन भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत यातायात व्यवस्था हेतु निम्न रूट का डायवर्जन समय 11.00 बजे से 17.00 बजे तक इस प्रकार प्रभावी रहेगा। जिसका विवरण निम्नवत है

Lok Sabha elections 2024 Amit Shah road shows public meeting Tamil Nadu  from April 4 latest updates – India TVकुशीनगर / पडरौना , केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार (श्री अमित शाह जी) के दिनांक 27.05.2023 को पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर में आगमन भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत यातायात व्यवस्था हेतु निम्न रूट का डायवर्जन समय 11.00 बजे से 17.00 बजे तक इस प्रकार प्रभावी रहेगा। जिसका विवरण निम्नवत है-
1-कप्तानगंज, रामकोला से कसया की तरफ आने वाले बड़े/कामर्शियल वाहन मिश्रौली नहर पुल से होकर बड़ी नहर पुल पडरौना होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें।
2-कप्तानगंज, रामकोला की तरफ जाने वाले बड़े/कामर्शियल वाहन बड़ी नहर पुल पडरौना से मिश्रौली नहर पुल होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें।
3-खड्डा, नेबुआ से कसया की तरफ आने वाले बड़े/कामर्शियल वाहन, बावली चौक होकर मिश्रौली नहर पुल से बड़ी नहर पुल पडरौना होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें।
4-खड्डा, नेबुआ की तरफ जाने वाले बड़े/कामर्शियल वाहन बड़ी नहर पुल पडरौना से मिश्रौली नहर पुल होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें।
5-बासी, बिहार से आने वाले व बासी, बिहार को जाने वाले बड़े/कामर्शियल वाहनों का आवागमन, समय 10.00 बजे से समय 14.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

Exit mobile version