उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 5 करोड़ से अधिक ऋण लेने वाले देश के धनी लोगों का कर्ज तो माफ कर दिया किंतु लाख 2 लाख तक कर्ज लेने वाले किसानों का एक भी पैसा माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार में आने पर समाजवादी गठबंधन सरकार किसानों का सभी कर्ज माफ कर देगी। नौजवानों को बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 7 लाख नौजवानों को यूपी की योगी सरकार ने जानबूझकर नौकरी नहीं दिया। वादा किया कि यदि उनकी सरकार बनी तो 30 लाख नौजवानों को नौकरी दी जायेगी। सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार के अग्निवीर योजना नौजवानों के साथ धोखा है। सरकार आने पर अग्निवीर योजना समाप्त कर दी जाएगी। इसके पूर्व जनसभा को पूर्व सांसद तूफानी सरोज, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, जौनपुर के सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा, मछलीशहर की सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने भी सम्बोधित किया।