वन कर्मचारी संघ के समर्थन में उतरा अजाक्स संघ का श्रमिक प्रकोष्ठ*

जिला उमरिया की खास रिपोट

*वन कर्मचारी संघ के समर्थन में उतरा अजाक्स संघ का श्रमिक प्रकोष्ठ*

ताला के ईको सेंटर में वन कर्मचारी संघ ने बैठक ली।बीटीआर के वन कर्मचारी की वर्षो पुरानी समस्याओं के निराकरण के लिए 9 जून से वन कर्मचारी संघ हड़ताल पर जा रहे है,इसी सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई।इस मौके पर अजाक्स संघ दैनिक श्रमिक प्रकोष्ठ भी शामिल हुआ,और समर्थन करने की बात कही।इस अवसर पर बांधवगढ़ अध्यक्ष सुनील कुमार पनिका ने सभी मांगों को जायज बताया और हड़ताल में शामिल होने की बात कही। दैनिक श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतराम पेंद्रो ने कहा कि वन कर्मचारी संघ ने वन कर्मियों की समस्याओं को लेकर मांग उठाई है,निश्चित ही इन समस्याओं के निराकरण के प्रयास किये जाने चाहिए। आपको बता दे बांधवगढ़ प्रबंधन और वन कर्मचारी संघ के बीच विवाद थमने का नाम नही ले रहा है।अजाक्स संघ उमरिया का साथ आना प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन सकता है क्योंकि बांधवगढ के श्रमिक भी हड़ताल मे चले जाते है तो बांधवगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी जिससे कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है ऐसी परिस्थिति में वन्य जीवों का नुकसान भी सम्भव है।देखना होगा 9 जून से वन कर्मचारी संघ वन कर्मियों की समस्याओं को लेकर हड़ताल पर जा रहे है,इससे पहले प्रबंधन क्या करता है। बैठक में अजाक्स संघ के जिला महासचिव रामनरेश प्रजापति, श्रमिक अजाक्स संघ शाखा बांधवगढ़ अध्यक्ष राजेश बैगा, सुनिल यादव डोलन सिंह, सहदेव यादव मनीराम यादव रामकृपाल यादव ओम प्रकाश सिंह गुलाब सिंह सुशील यादव मोहन यादव रमेश सिंह लाल जी भूतिया राम प्रताप बैग हरि सिंह जागेश्वर सिंह रामकिशोर मनोज सिंह राजकुमार बैग मनभरण लाल बैग शिवचरण सिंह गॉड सोहनलाल सिंह गौड़ कमलेश बैग रामपाल सिंह रामदीन बैग बेलानी कल महेश प्रताप सिंह राजकुमार सिंह राजीव साहू भैया सिंह विजय बैग शिवमंगल,मनोज सिंह रामखेलावन यादव बृजभान सिंह प्रेमलाल बैग रामस्वरूप यादव शामिल हुए। वन्दे भारत से खास रिपोट संपादक दशरथ प्रसाद गौतम

*News umaria🖊️*

Exit mobile version