थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा फायरिगं व मारपीट के 12 अभियुक्तों को 24 घंण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

अभियुक्त के पास से एक अदद पिस्टल फैक्ट्री मेड व 03 जिंदा कारतूस किया गया बरामद

सिद्धार्थनगर. थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/2024 धारा 147/148/149/336/307/504/506 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्तगण 01. हरिओम त्रिपाठी पुत्र स्व बेचन त्रिपाठी, 02. दिनेश कुमार त्रिपाठी पुत्र जुगुतराम त्रिपाठी, 03. पुरुषोत्तम त्रिपाठी पुत्र योगेन्द्र त्रिपाठी साकिनान पिपरा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर व मु0अ0सं0 38/2024 धारा 147, 148,149, 336, 307, 504,506,352,427 भादवि व धारा 30 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण- 01. मोहन निषाद पुत्र बाबूराम निषाद, 02. इन्द्रसेन उर्फ बिठ्ठन पुत्र जेठू, 03. रामनाथ पुत्र रामसमुझ, 04. राकेश पुत्र अर्जुन, 05. विशाल पुत्र अर्जुन,06. अजय पुत्र गेलहन उर्फ विफई, 07. मनोज पुत्र बुधराम, 08. अमरेश पुत्र रामकिशोर, 09. रामबली पुत्र रामलखन निवासीगण पिपरा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर एवं अभियुक्त मोहन निषाद के कब्जे से एक अदद पिस्टल फैक्ट्री मेड व 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हेतु न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार राय, रणविजय सिंह, महेश कुमार शर्मा थाना, हे0का0जनार्दन यादव, हे0का0विवेकानन्द यादव थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

Exit mobile version