सभी शिक्षकों का जो सहयोग, स्नेह मिला वह अविस्मरणीय रहेगा – पूर्व बीईओ

रीठी में सेवा सम्मान समारोह आयोजित कर पूर्व बीईओ को दी गई विदाई व नवागत बीईओ का किया स्वागत

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP

बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए सभी प्राचार्य बधाई के पात्र हैं यह सभी की कार्य क्षमता का ही परिणाम है कि आज रीठी विकासखंड जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल में परीक्षा परिणाम लाने में प्रथम रहा है। मुझे जो विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करने का रीठी में अवसर मिला और जो सहयोग, स्नेह सभी शिक्षक साथियों का मिला वह अविस्मरणीय रहेगा उक्त विचार विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल चक्रवर्ती ने अपने सेवा सम्मान अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में जो शिक्षा की नई अलख जागी है उसे अब बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। नवागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने कहा कि मुझे जो शासन ने दायित्व सौंपा है उस पर मैं आप सबके सहयोग से बखूबी खरा उतरने का प्रयास करूंगा और शासन के निर्देशों का भली भांति पालन करने में आपका सहयोग भी जरूरी करूंगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाएगा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम में जहां कमजोर स्थिति रही है और बेहतर बनाने के लिए नई कार्य योजना तैयार की जाएगी। ज्ञात हो कि रीठी विकास खंड में श्री चक्रवर्ती अतिरिक्त प्रभार के रूप में शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। सभी प्राचार्य द्वारा उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप उत्कृष्ट विद्यालय के सभा कक्ष हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी ने श्री चक्रवर्ती के कार्यकाल को निश्चित तौर पर बेहतर बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जो काम हुआ वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। इससे पूर्व उनका स्वागत उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य भारत सिंह ठाकुर,  बीआरसी राकेश सिनरकर, पूर्व बीआरसी विनीत गौतम, संतबक्स तिवारी, शिक्षक कांग्रेस के नवनीत चतुर्वेदी, प्राचार्य राजकुमार धुर्वे, मोजीलाल चक्रवर्ती, अनूप सिंह ठाकुर, अनुराधा कीड़ों, रेखा तिवारी, मधुबाला कपूर आदि प्राचार्यों ने पुष्पहारो से किया।उन्हें स्मृति स्वरूप भगवान श्री राम का चित्र भेंट किया गया इस सेवा सम्मान समारोह में प्राचार्य और अन्य कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री चक्रवर्ती को गुलाब की पंखुड़ियां वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। आयोजन में कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेश सिंह ठाकुर, प्रभु दुबे नारायण, छेदीलाल पटेल, सुरेश भगत, मनोज, मोहित, संजय श्रीवास्तव, राजेश कंदेले, सुषमा तिर्की, संतोष पटेल, शिवाकांत मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश पटेल, स्वेच्छा जैन, निशा प्रजापति, श्यामा रहंगडाले, संजय दुबे, सुजान सिंह ठाकुर, जितेन्द्र सिंह चौहान, नंद कुमार अग्रवाल, सनत शुक्ला, नंदराम सैनी, गुलाब सिंह ठाकुर, सुभाष महोबिया, विनोद पटेल, प्रदीप यादव,  प्रदीप खर्द, रवि जैन, आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version